येदियुरप्पा ने कुमारास्वामी सरकार के आदेशों पर लगायी रोक

बेंगलुरु : कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सभी विभागों के प्रमुखों को नयी परियोजनाओं के संबंध में एचडी कुमारास्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार द्वारा इस महीने जारी किये गये आदेश को अगली समीक्षा तक स्थगित रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने उन सभी स्थानांतरणों पर रोक लगा दी है जिन्हें मंजूरी तो […]
बेंगलुरु : कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सभी विभागों के प्रमुखों को नयी परियोजनाओं के संबंध में एचडी कुमारास्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार द्वारा इस महीने जारी किये गये आदेश को अगली समीक्षा तक स्थगित रखने का निर्देश दिया है.
उन्होंने उन सभी स्थानांतरणों पर रोक लगा दी है जिन्हें मंजूरी तो मिल गयी थी, लेकिन क्रियान्वित नहीं किया गया था. विभिन्न विभागों के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने कहा कि नामित मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जुलाई, 2019 में जिन नयी परियोजनाओं को लेकर आदेश जारी किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से अगली समीक्षा तक स्थगित कर दिया जाये. उन्होंने यह भी कहा कि नामित मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन तबादलों प्रस्तावों को जुलाई में मंजूर किया गया लेकिन लागू नहीं किया गया, उन्हें अगले आदेशों तक रोक दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




