गिरीडीह की पारसनाथ पहाडी पर स्थित माओवादी ठिकाने से हथियारों का जखीरा जब्त

गिरीडीह: गिरीडीह जिले की पारसनाथ पहाडी पर अर्धसैनिक बलों के जवानों ने तलाश अभियान चलाकर एक माओवादी ठिकाने से हथियारों का जखीरा, गोला बारुद और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है. पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 154वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार रात को एक […]
गिरीडीह: गिरीडीह जिले की पारसनाथ पहाडी पर अर्धसैनिक बलों के जवानों ने तलाश अभियान चलाकर एक माओवादी ठिकाने से हथियारों का जखीरा, गोला बारुद और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है.
पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 154वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार रात को एक विश्व प्रसिद्व जैन तीर्थ केंद्र के नजदीक स्थित ठिकाने से बक्से में छिपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा जब्त किया. उन्होंने बताया कि माओवादी ठिकाने से करीब 250 किताबें ,प्रचार सामग्री, माओवाद से संबंधित लेख एवं पुस्तकें और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




