ePaper

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी को मिली ऐसी सजा...

Updated at : 23 Jul 2019 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी को मिली ऐसी सजा...

ठाणे : यहां की एक अदालत ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को पिछले साल एक किशोर लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. ठाणे के जिला न्यायाधीश आर वी तम्हानेकर ने पिछले शुक्रवार को अपने आदेश में भिवंडी शहर के एक मेकैनिक नदीम अनवर हुसैन अंसारी […]

विज्ञापन

ठाणे : यहां की एक अदालत ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को पिछले साल एक किशोर लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.

ठाणे के जिला न्यायाधीश आर वी तम्हानेकर ने पिछले शुक्रवार को अपने आदेश में भिवंडी शहर के एक मेकैनिक नदीम अनवर हुसैन अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी ठहराया.

अदालत ने अंसारी पर 7,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी ने 26 मई, 2018 को भिवंडी में अपनी चाची के घर जा रही उस लड़की से छेड़छाड़ की, जो तब 17 साल की थी. लड़की के शोर मचाने के बाद, कुछ राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola