झारखंड में 40% कम बारिश, बंगाल भी सूखा, बिहार व असम बाढ़ से बेहाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देश में असमान्य मॉनसून के कारण एक तरफ झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और ओड़िशा के लोग बारिश की राह देख रहे हैं, वहीं बिहार और असम की आवाम बाढ़ से बेहाल है. असम की स्थिति काफी खराब है. 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं. राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, 4663 गांवों में बाढ़ […]
विज्ञापन
देश में असमान्य मॉनसून के कारण एक तरफ झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और ओड़िशा के लोग बारिश की राह देख रहे हैं, वहीं बिहार और असम की आवाम बाढ़ से बेहाल है. असम की स्थिति काफी खराब है. 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं. राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, 4663 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. 52.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. करीब 1.47 लाख रिलीफ कैंप में हैं.
इधर, बिहार के 12 जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में घरों और खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है. हजारों लोग बेघर हो गये हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 12 जिलों की 921 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है. 55 लाख से ज्यादा की जनसंख्या प्रभावित है. सड़कें और पुल-पुलिया बह चुके हैं.
झारखंड-बंगाल समेत कई राज्यों में सूखे की स्थिति
राज्य बारिश कमी
(मिमी में) (% में)
झारखंड 238.0 40
बंगाल 223.7 52
ओड़िशा 307.6 26
छत्तीसगढ़ 329.8 21
उत्तराखंड 269.5 35
दिल्ली 104.2 26
राजस्थान 236.8 47
मध्य प्रदेश 219.8 38
तेलंगाना 163.6 38
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों के 97 प्रखंडों के 921 पंचायतों में फैला बाढ़ का पानी , 55 लाख से ज्यादा की जनसंख्या प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










