रोजगार हासिल करने की कम संभावना वाले पाठ्यक्रम को अनुमति नहीं देगा एआईसीटीई

नयी दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) शैक्षणिक सत्र 2020-21 से इंजीनियरिंग में ऐसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों की अनुमति नहीं देगा जिसमें रोजगार हासिल करने की कम संभावना होती है. लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में निशंक ने […]
नयी दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) शैक्षणिक सत्र 2020-21 से इंजीनियरिंग में ऐसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों की अनुमति नहीं देगा जिसमें रोजगार हासिल करने की कम संभावना होती है.
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में निशंक ने यह भी कहा कि आगे से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे उभरते क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें. पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कांग्रेस के शशि थरूर ने दावा किया कि उद्योग क्षेत्र की मांग और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रारूप में कोई समानता नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर मांग और पाठ्यक्रम में असमानता को दूर कर दिया जाये तो फिर युवाओं को रोजगार के लिए ‘पौकड़ा तलने’ की सलाह नहीं देनी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




