करतारपुर कॉरिडोरः भारत-पाक के बीच बैठक खत्म, रोजाना 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन की अनुमति

करतारपुर कॉरिडोर को चालू करने, उससे संबंधित तकनीकी मामलों और इस संबंध में मसौदा समझौते पर चर्चा करने के लिए भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को दूसरे दौर की वार्ता की. यह बैठक अटारी-वाघा सीमा पर हुई. बैठक में भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि. ‘हमारी ओर से अपेक्षित उच्च मांग […]
करतारपुर कॉरिडोर को चालू करने, उससे संबंधित तकनीकी मामलों और इस संबंध में मसौदा समझौते पर चर्चा करने के लिए भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को दूसरे दौर की वार्ता की. यह बैठक अटारी-वाघा सीमा पर हुई. बैठक में भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि. ‘हमारी ओर से अपेक्षित उच्च मांग को देखते हुए 5000 तीर्थयात्रियों को हर रोज गलियारे का उपयोग कर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दी जाए. साथ ही किसी विशेष अवसर पर 10 हजार तीर्थयात्रियों को दर्शन करने दें. इसमें न सिर्फ भारतीय होंगे बल्कि भारतीय मूल के लोग भी होंगे.
MEA on #KartarpurCorridor: Pending construction of bridge over old Ravi creek by Pakistan on their territory,India offered to make interim arrangements for making corridor operational in November 2019,given historic importance of 550th Birth Anniversary of Guru Nanak Dev Ji (2/2) https://t.co/mjh35wO1U7
— ANI (@ANI) July 14, 2019
भारत ने डेरा बाबा नानक और आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ से संबंधित संभावित चिंताओं के बारे में भी अवगत कराया है. सूत्रों ने बताया कि बैठक में रावी नदी पर पुल बनाने की भारत की मांग को पाकिस्तान ने सैद्धांतिक तौर पर सहमति दे दी. साथ ही भारत की ओर से कहा गया कि आस्था के आधार पर तीर्थयात्रियों से भेदभाव नहीं होना चाहिए. भारतीयों के साथ भारतीय मूल के तीर्थयात्रियों को भी हो इजाजत दी जाए.
Ministry of External Affairs after India-Pakistan bilateral meeting on #KartarpurCorridor : India requested Pakistan that 5,000 pilgrims be allowed to visit Gurdwara Kartarpur Sahib using the corridor everyday, given the expected high demand on our side. pic.twitter.com/KLQTo9szvx
— ANI (@ANI) July 14, 2019
बता दें, यह गलियारा सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक साहिब से पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब तक जाना सुगम बनाएगा. वे इस गलियारे के माध्यम से बिना वीजा के आवागमन कर सकेंगे. उन्हें करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक परमिट लेना होगा. करतारपुर साहिब को सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव ने 1522 में स्थापित किया था.
MEA on #KartarpurCorridor: India conveyed concerns regarding possible flooding of Dera Baba Nanak&adjoining areas in India as result of earth filled embankment road or a causeway that is proposed to be built by Pakistan on their side & that it shouldn't be built even in interim. https://t.co/Oigx1eB9mL
— ANI (@ANI) July 14, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




