ePaper

शिक्षक ने की दृष्टिहीन छात्रों की बेरहमी से पिटाई,वीडियो जारी

Updated at : 22 Jul 2014 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक ने की दृष्टिहीन छात्रों की बेरहमी से पिटाई,वीडियो जारी

आंध्र प्रदेश:आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में काकिनाड़ा के निकट थिम्मापरम में ग्रीनफिल्ड आवासीय दृष्टिहीन विद्यालय में एक शिक्षक ने छात्रों की बेरहमी से पिटाई की जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोग सकते में हैं. वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक छात्रों को पकड़कर छड़ी से पीट रहे हैं. इन छात्रों पर […]

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश:आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में काकिनाड़ा के निकट थिम्मापरम में ग्रीनफिल्ड आवासीय दृष्टिहीन विद्यालय में एक शिक्षक ने छात्रों की बेरहमी से पिटाई की जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोग सकते में हैं. वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक छात्रों को पकड़कर छड़ी से पीट रहे हैं.

इन छात्रों पर उन्हें जरा भी रहम नहीं आ रहा है जबकि छात्र रहम की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन टीचर श्रीनिवासुलु ने एक की भी नहीं सुनी. यह विडियो सामने आने के बाद काकिनाड़ा में लोगों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने टीचर और उसके सहयोगी को अरेस्ट कर लिया है.

कलेक्टर नीतू प्रसाद ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी को मामले की जांच करने का आदेश दिया है. अधिकारियों तथा पुलिस ने स्कूल पहुंच कर बच्चों से भी बात की है. बच्चों को इलाज के लिए काकीनाड़ा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola