ePaper

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया मॉब लिंचिंग का कारण, जोड़ा भाजपा और आरएसएस से कनेक्शन

Updated at : 07 Jul 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया मॉब लिंचिंग का कारण, जोड़ा भाजपा और आरएसएस से कनेक्शन

इंदौरः वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं का कारण बताया है. उन्होंने इसके दो कारण गिनाए. पहला कि लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल रहा है इस कारण लोगों में गुस्सा है. और दूसरा कि भाजपा और आरएसएस के लोग मॉब लिंचिंग के लिए लोगों को […]

विज्ञापन
इंदौरः वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं का कारण बताया है. उन्होंने इसके दो कारण गिनाए. पहला कि लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल रहा है इस कारण लोगों में गुस्सा है. और दूसरा कि भाजपा और आरएसएस के लोग मॉब लिंचिंग के लिए लोगों को उकसा रहे हैं.
दिग्विजय ने रविवार को इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का उदाहरण देते हुए कहा कि, आप देख सकते हैं, आकाश विजयवर्गीय ने कहा था कि हम लोग पहले आवेदन, निवेदन और फिर दे दना-दन करते हैं. मॉब लिंचिंग इसी मानसिकता का परिणाम है.

इसके इतर अभिनेत्री शबाना आजमी ने इंदौर के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने पर आपको एंटी नेशनल कह दिया जाता है, लेकिन हमें डरना नहीं है. उन्होंने कहा कि ये हमारा मुल्क़ है और इसकी बेहतरी के लिए हमें उन बुराइयों की बात करना होगी, जो इसे पीछे ले जा रही हैं. लेकिन माहौल कुछ ऐसा बन रहा है कि आपने ज़रा भी बुराई की, ख़ासतौर पर सरकार के खिलाफ कुछ कहा तो आपको एंटी नेशनल (देशद्रोही) कह दिया जाता है. इससे डरना नहीं चाहिए. .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola