ePaper

CBI ने बर्खास्त आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव पर मामला किया दर्ज

Updated at : 06 Jul 2019 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
CBI ने बर्खास्त आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव पर मामला किया दर्ज

नयी दिल्ली : सीबीआई ने आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव पर मामला दर्ज किया है, जिन्हें हाल में सरकार ने अनुचित लाभ हासिल करने के लिए कथित तौर पर पिछली तारीख में अपील आदेश पारित करने के लिए बर्खास्त कर दिया था. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने उनके आवास और कार्यालय पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई ने आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव पर मामला दर्ज किया है, जिन्हें हाल में सरकार ने अनुचित लाभ हासिल करने के लिए कथित तौर पर पिछली तारीख में अपील आदेश पारित करने के लिए बर्खास्त कर दिया था. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने उनके आवास और कार्यालय पर छापेमारी की. छापेमारी अभियान शुक्रवार की सुबह को शुरू हुआ और शनिवार तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 13 स्थानों पर छापेमारी हुई, जिसमें श्रीवास्तव का पंडारा रोड स्थित आवास और नोएडा कार्यालय भी शामिल है.

इसे भी देखें : भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने तीन वरिष्ठ आयकर अधिकारियों पर दर्ज किया केस

सीबीआई ने दावा किया है कि श्रीवास्तव के आवास से 2.47 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण, 16.44 लाख रुपये नकदी, 10 लाख रुपये, पूर्व अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक खातों में जमा 1.30 करोड़ से अधिक रुपये, दो अचल संपत्तियों से जुड़े अकाट्य दस्तावेज और एक बैंक लॉकर बरामद हुए. अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि श्रीवास्तव ने नोएडा के आयकर (अपील) आयुक्त के तौर पर जून, 2019 में पिछली तारीख में 104 आदेश पारित किये. जून, 2019 में सरकार ने उन्हें जबरन सेवानिवृत्ति दे दी.

एजेंसी ने उन पर आपराधिक षड्यंत्र, ठगी, धोखाधड़ी के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने आरोप लगाये कि आदेश दिसंबर, 2018 की तारीख में पारित किये गये. एजेंसी ने आरोप लगाये हैं कि इनमें से 13 आदेश उनके अधिकार क्षेत्र के नहीं थे. एजेंसी के आरोप हैं कि श्रीवास्तव को 10 जून, 2019 को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गयी, लेकिन इन आदेशों को इनकम टैक्स बिजनेस एप्लीकेशन पर 11 जून और 13 जून के बीच में डाला गया. इन आदेशों को आरएसए टोकन का दुरुपयोग कर डाला गया. यह टोकन विभाग में एक तरह की पहुंच व्यवस्था है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola