शुक्रवार तक हटाया जा सकता है स्पाइसजेट का फंसा विमान, सोमवार को बारिश में रनवे से गया था फिसल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2019 10:39 PM
मुंबई : मुंबई हवाईअड्डे के प्राधिकारियों को स्पाइस जेट के फंसे बोइंग-777 विमान को खींच कर शुक्रवार तक हैंगर में पहुंचाये जाने की उम्मीद है. स्पाइस जेट का यह विमान सोमवार रात को बारिश के कारण हवाईअड्डे की मुख्य हवाई पट्टी से फिसलकर पास में ही घास वाले इलाके में फंस गया था. इस विमान […]
मुंबई : मुंबई हवाईअड्डे के प्राधिकारियों को स्पाइस जेट के फंसे बोइंग-777 विमान को खींच कर शुक्रवार तक हैंगर में पहुंचाये जाने की उम्मीद है. स्पाइस जेट का यह विमान सोमवार रात को बारिश के कारण हवाईअड्डे की मुख्य हवाई पट्टी से फिसलकर पास में ही घास वाले इलाके में फंस गया था. इस विमान ने मुख्य हवाई पट्टी को बाधित कर रखा है, जिसकी वजह से दूसरी हवाई पट्टी से परिचालन करना पड़ रहा है.
एयर इंडिया के इंजीनियरों के एक दल ने बुधवार को इस विमान को मुख्य हवाईपट्टी से तो हटा दिया, लेकिन यह अभी भी घास में फंसा हुआ है. सूत्रों ने जानकारी दी कि मुख्य हवाई पट्टी से परिचालन बृहस्पतिवार को भी बाधित रहा. हालांकि, इस विमान को शुक्रवार तक खींच कर (टो करके) हैंगर में पहुंचाये जाने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










