ePaper

योग दिवस 2019 : छत्तीसगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, सर्वाधिक जगहों पर 60 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

Updated at : 21 Jun 2019 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
योग दिवस 2019 : छत्तीसगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, सर्वाधिक जगहों पर 60 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक जगहों पर करीब 60 लाख लोगों ने योगाभ्यास किया है. इस योगाभ्यास को गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बताया कि पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2019 को पूरे […]

विज्ञापन

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक जगहों पर करीब 60 लाख लोगों ने योगाभ्यास किया है. इस योगाभ्यास को गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बताया कि पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2019 को पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक जगहों पर लोगों द्वारा योगाभ्यास को गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न संस्थाओं और स्थलों में विशेषज्ञ योगाचार्यों के नेतृत्व में करीब 60 लाख लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया.

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगरपालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर के 600 स्कूली बच्चों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दुबे ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों ने योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लिया. यह गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है, इसके लिए प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. दुबे ने कहा कि योग एक विज्ञान है और यही लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है. स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय भारत देश है. आज पूरे विश्व के लोग भारत के योग को न केवल स्वीकार कर रहे हैं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं.

इस अवसर पर गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ को नये विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रोविजनल प्रमाण पत्र महापौर प्रमोद दुबे को प्रदान किया. कुमार ने बताया कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मल्टीपल लोकेशन में लोगों द्वारा योगाभ्यास का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ करीब एक माह बाद वास्तविक संख्या की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola