सड़क दुघर्टना में पांच बारातियों की मौत, 42 अन्य घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की रात सड़क दुघर्टना में पांच बारातियों की मौत हो गई तथा 42 अन्य घायल हो गए. जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि टिडोडी गांव के निवासी बारात लेकर दंतेवाड़ा जिले में गए थे. वापसी के दौरान लगभग 50 बाराती एक पिकअप वाहन […]
विज्ञापन
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार की रात सड़क दुघर्टना में पांच बारातियों की मौत हो गई तथा 42 अन्य घायल हो गए. जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि टिडोडी गांव के निवासी बारात लेकर दंतेवाड़ा जिले में गए थे. वापसी के दौरान लगभग 50 बाराती एक पिकअप वाहन में सवार होकर टिडोडी गांव के लिए निकले थे .
देर रात जब वह बीजापुर जिले के पांडेमुर्गा गांव के करीब पहुंचे तब उनका वाहन सामने से आ रहे अन्य पिकअप वाहन से टकरा गया. इस घटना में चार बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया.
वहीं क्षेत्र के विधायक विक्रम मण्डावी भी घटनास्थल पहुंच गए थे. ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के अस्पताल में 10 बारातियों को, भैरमगढ़ जिले में 26 बारातियों को तथा दन्तेवाड़ा जिले के अस्पताल में छह घायल बारातियों को भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










