जम्मू-कश्मीर : सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादी बच […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया.
पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादी बच के भाग नहीं पाएं इसके लिए इलाके की घेराबंदी की गयी थी.
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. शव को मौके से बरामद कर लिया गया है. आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










