योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने वाले मीडिया संस्थानों को पुरस्कृत करेगी सरकार

नयी दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में योगदान करने वाले मीडिया संस्थानों को सरकार ने पुस्कृत करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 33 पुरस्कार दिये जायेंगे जिनमें से अखबारों, टीवी और रेडियो चैनलों के लिये 11-11 […]
नयी दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में योगदान करने वाले मीडिया संस्थानों को सरकार ने पुस्कृत करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 33 पुरस्कार दिये जायेंगे जिनमें से अखबारों, टीवी और रेडियो चैनलों के लिये 11-11 पुरस्कार हैं. छह सदस्यीय निर्णायक मंडल सभी 23 भाषाओं में मिली प्रविष्टियों पर विचार करेगा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुरस्कार के लिये 10 से 25 जून तक योग पर मीडिया के प्रचार-प्रसार अभियान पर विचार किया जायेगा . हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘योग दुनिया के लिये भारत के उपहारों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










