प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे को स्वीकार नहीं करने संबंधी प्रस्ताव पारित

जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति की कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के त्यागपत्र को स्वीकार नहीं करने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में 25 मई को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव का समर्थन किया गया. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के […]
जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति की कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के त्यागपत्र को स्वीकार नहीं करने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में 25 मई को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव का समर्थन किया गया.
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने संवाददाताओं के समक्ष बैठक में पारित प्रस्ताव को पढ़ते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक प्रदेश के समस्त कांग्रेसजनों की भावनाओं के अनुरूप सर्व सम्मति से केन्द्रीय कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव का अनुमोदन करती है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उनसे (राहुल गांधी से) अनुरोध करती है कि वह हमें अपना प्रभावी नेतृत्व प्रदान करते रहें .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










