प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी 30 मई को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

Updated at : 26 May 2019 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी 30 मई को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. उनके बाद मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘राष्ट्रपति रामनाथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. उनके बाद मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.’

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ने शनिवार को भाजपा और राजग संसदीय दल नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नामित करते हुए केंद्र में नयी सरकार बनाने का न्यौता दिया था. कोविंद ने उनसे मंत्रिपरिषद और शपथग्रहण की तिथि पर निर्णय करने के लिए भी कहा.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसकी अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद वह (मोदी) सरकार बनाने का दावा पेश करने शनिवार रात राष्ट्रपति भवन गये थे.

इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीसामी, कोनराड संगमा और नेफियू रियो शामिल थे.

शिष्टमंडल ने एक पत्र राष्ट्रपति को सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. राजग के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गये थे. गौरतलब है कि निवर्तमान मंत्रिपरिषद के मंत्रियों ने शुक्रवार रात कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola