रवि किशन ने भाजपा को दिलायी आठवीं जीत
Updated at : 24 May 2019 3:01 AM (IST)
विज्ञापन

गोरखपुर : गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने आठवीं बार जीत दर्ज की़ भाजपा के उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार रवि किशन शुक्ल ने वोटों के बड़े अंतर से जीत कर 2018 के उपचुनाव में भाजपा की हार का बदला ले लिया. रवि किशन ने सपा के राम भुआल निषाद से 301664 वोटों के भारी अंतर […]
विज्ञापन
गोरखपुर : गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने आठवीं बार जीत दर्ज की़ भाजपा के उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार रवि किशन शुक्ल ने वोटों के बड़े अंतर से जीत कर 2018 के उपचुनाव में भाजपा की हार का बदला ले लिया. रवि किशन ने सपा के राम भुआल निषाद से 301664 वोटों के भारी अंतर से हराया. रवि किशन को 717122 व भुआल को 415458 वोट मिले.
गौरतलब है कि गोरखपुर भाजपा का गढ़ रहा है. 1991 से 2014 तक उसने इस सीट पर सात बार जीत दर्ज की थी. इसमें 1998 से 2014 तक अकेले योगी आदित्यनाथ ही यहां से जीतते रहे थे, मगर उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके त्यागपत्र देने से रिक्त हुई इस सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में सपा के प्रवीण कुमार निषाद यहां से विजयी हुए थे. बहरहाल, इस बार के आम चुनाव में इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




