चंद्रबाबू नायडू ने ईवीएम के मुद्दे पर देवगौड़ा से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 10:08 AM
बेंगलुरु : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के मकसद से पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद(एस) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से यहां मुलाकात की. नायडू नई दिल्ली में ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक के बाद देर […]
बेंगलुरु : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के मकसद से पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद(एस) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा से यहां मुलाकात की. नायडू नई दिल्ली में ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक के बाद देर रात यहां पहुंचे थे और उन्होंने देवगौड़ा से करीब एक घंटे बात की। नायडू ने कहा कि 23 पार्टियां इस मुद्दे को उठा रही हैं और पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग कर रही हैं.
नायडू ने आरोप लगाया कि पहले, भाजपा तक ने ईवीएम का विरोध किया था. उत्तर प्रदेश में हमने ईवीएम को होटलों एवं घरों में देखा है… स्ट्रॉन्ग रूम बदले जा रहे हैं.’
विपक्ष द्वारा उठाये गये ईवीएम के मसले पर प्रधानमंत्री के रुख के बारे में पूछे जाने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री क्यों विरोध कर रहे हैं? ईवीएम और वीवीपैट हैं. आपने 9,000 करोड़ रुपये खर्च किये हैं… आप पारदर्शिता और जवाबदेही क्यों नहीं दिखा रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ इसका मतलब आप बदमाशी कर रहे हैं. आप ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं.’
देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने भी 2006 में ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने कहा कि इन जटिलताओं से बचने के लिए मत पत्रों को वापस लाना चाहिए. विपक्षी पार्टियां हमेशा से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही हैं. वे मतपर्ची और ईवीएम के मिलान की मांग कर रही हैं और इस बाबत उन्होंने नई दिल्ली में आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है.
कांग्रेस, द्रमुक, तेदेपा और बसपा सहित 22 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंप कर वोटों की गिनती से पहले औचक तरीके से चुने गए पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट पर्चियों का सत्यापन कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










