गुजरात पलायन कर गये लोगों को वोट देने के लिए लायेगा प्रशासन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झाबुआ : मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले से रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने गुजरात के कई शहरों में पलायन करने वाले ग्रामीणों को मतदान के लिए अपने-अपने गांवों के मतदान केंद्रों पर लाने के लिये जिला प्रशासन ने विभिन्न शहरों के लिए अपने दलों को रवाना किया है. कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने […]
विज्ञापन
झाबुआ : मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले से रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने गुजरात के कई शहरों में पलायन करने वाले ग्रामीणों को मतदान के लिए अपने-अपने गांवों के मतदान केंद्रों पर लाने के लिये जिला प्रशासन ने विभिन्न शहरों के लिए अपने दलों को रवाना किया है. कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले से बाहर मजदूरी करने गये मजदूरों को 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर आने के लिए प्रेरित करने के वास्ते 16 मई को प्रशासन के दलों को रवाना किया गया है.
उन्होंने बताया कि ये दल मजदूरों के काम करने वाले संस्थान के मालिकों से झाबुआ जिले के मजदूरों को सवैतनिक अवकाश दिये जाने के विषय में चर्चा करेंगे. मजदूरों से संपर्क कर उन्हें 19 मई को अपने बूथ पर वोट डालने आने के लिए आमंत्रित किया जायेगा.
प्रशासन का प्रयास, हो पूरा मतदान: प्रशासन का पूरा प्रयास है कि गुजरात में रह रहे ग्रामीण महिला पुरुष मतदाता परिवार सहित यहां आये और अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि जिले में अधिक से अधिक मतदान हो सके. कलेक्टर सिपाहा ने बताया कि गुजरात के विभिन्न शहरों में जिले के कई गांवों और फलियों (छोटे गांव) से मजदूरी करने गये मजदूरों की संख्या हजारों में है.
38,000 मजदूर कर चुके हैं जिले से पलायन
प्रशासन के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 38,000 मजदूर जिले से पलायन कर विभिन्न शहरों में रह रहें हैं. प्रशासन के दल इनसे संपर्क कर 19 मई के मतदान के लिए इन्हें अपने गृह स्थान पर आने के लिये समझायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










