राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''''गोडसे प्रेमी'''' हैं भाजपा-आरएसएस

Updated at : 17 May 2019 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''''गोडसे प्रेमी'''' हैं भाजपा-आरएसएस

नयी दिल्ली : भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ कहे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एवं आरएसएस ‘गोडसे प्रेमी’ हैं. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘आखिरकार मुझे पता चल गया. भाजपा एवं आरएसएस ‘गॉड-के प्रेमी’ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ कहे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा एवं आरएसएस ‘गोडसे प्रेमी’ हैं. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘आखिरकार मुझे पता चल गया. भाजपा एवं आरएसएस ‘गॉड-के प्रेमी’ नहीं, बल्कि वे ‘गोडसे प्रेमी’ हैं.’

गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक सवाल के जवाब में कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे सबसे बड़े देशभक्त थे और जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबां में झांककर देखें. हालांकि उनके बयान से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था और विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola