ePaper

जैश ए मोहम्मद का कमाडंर अब्दुल मजीद बाबा गिरफ्तार, घोषित था दो लाख का इनाम

Updated at : 14 May 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
जैश ए मोहम्मद का कमाडंर अब्दुल मजीद बाबा गिरफ्तार, घोषित था दो लाख का इनाम

नयी दिल्ली/श्रीनगर:आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खूंखार आतंकी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है.दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. उस पर दो लाख रुपये का ईनाम था. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद बाबा के रूप में की गयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/श्रीनगर:आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खूंखार आतंकी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है.दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. उस पर दो लाख रुपये का ईनाम था. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद बाबा के रूप में की गयी है और वह जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के निकट सौरा से शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली लाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola