ePaper

कमल हासन ने दिया विवादित बयान, कहा आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था...

Updated at : 13 May 2019 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
कमल हासन ने दिया विवादित बयान, कहा आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था...

चेन्नई : अभिनेता से नेता बने कमाल हसन ने कल एक चुनावी सभा में विवादास्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था. इस बयान के बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गये हैं. ज्ञात हो कि कल रात कमल हासन Aravakurichi विधानसभा क्षेत्र में एक […]

विज्ञापन

चेन्नई : अभिनेता से नेता बने कमाल हसन ने कल एक चुनावी सभा में विवादास्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था. इस बयान के बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गये हैं. ज्ञात हो कि कल रात कमल हासन Aravakurichi विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा कर रहे थे, जहां उन्होंने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी बताया.

कमल हासन ने कहा कि मैं यह बयान यहां इसलिए नहीं दे रहा हूं क्योंकि यहां बहुत सारे मुस्लिम मौजूद हैं, मैं यह बात महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कह रहा हूं. उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जो पहला आतंकवादी हुआ वह हिंदू था, जिसका नाम नाथूराम गोडसे था. गौरतलब है कि कमल हासन ने पिछले साल फरवरी महीने में अपनी पार्टी गठित की थी जिसका नाम ‘मक्कल नीधि मय्यम’ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola