मसूद की आतंकी फैक्टरी में भाई- भतीजावाद, भारत ने चीन समेत कई देशों को भेजा डोजियर

नयी दिल्ली : आतंकी संगठन जैश – ए – मोहम्मद का मुखिया मौलाना मसूद अजहर अपने इस संगठन को कारोबार की तरह चलाता है. इस कारोबार में उसका साथ देते हैं उसके परिवार वाले. हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें कम से कम परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं. इन लोगों में उसके […]
नयी दिल्ली : आतंकी संगठन जैश – ए – मोहम्मद का मुखिया मौलाना मसूद अजहर अपने इस संगठन को कारोबार की तरह चलाता है. इस कारोबार में उसका साथ देते हैं उसके परिवार वाले. हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें कम से कम परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं. इन लोगों में उसके दो बेटे अब्दुल्ला और वलीउल्लाह भी शामिल हैं.
जैश- ए- मोहम्मद और मसूद अजहर पर भारत ने चीन समेत कई देशों को खुफिया डोजियर सौंपा है. इस डोजियर में कई बातों का जिक्र है. इसमें मसूद के तीन भतीजे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद मारे जाने की सूचना है. डोजियर में इसका जिक्र है कि मसूद को हाल ही में इस्लामाबाद के सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया है. इस संगठन में मसूद की मरकज सुभानअल्लाह, एक मदरसा, ट्रेनिंग कैंप, जैसी प्रॉपर्टियां शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










