चंद्रमा के South Pole में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करने की तैयारी में इसरो

Updated:
विज्ञापन
चंद्रमा के South Pole में चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करने की तैयारी में इसरो

कन्याकुमारी : भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से इतिहास रचने की कोशिश कर रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में यान का प्रक्षेपण करने की कोशिश करेगा. अब तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी ने अंतरिक्ष यान उतारने की कोशिश नहीं की है. […]

विज्ञापन

कन्याकुमारी : भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से इतिहास रचने की कोशिश कर रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में यान का प्रक्षेपण करने की कोशिश करेगा. अब तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर किसी ने अंतरिक्ष यान उतारने की कोशिश नहीं की है.

इसे भी देखें : इसरो ने कहा-चंद्रयान-2 मिशन सोच-समझकर उठाया गया जोखिम

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने यहां बताया कि आज की तारीख तक किसी ने भी क्षेत्र में यान उतारने की कोशिश नहीं की. यह (चंद्रमा की) विषुवत रेखा के पास है. हम पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में यान (चंद्रयान-2) उतारने की कोशिश करेंगे. इस हफ्ते की शुरुआत में इसरो ने कहा कि चंद्र मिशन के सभी तीन मॉड्यूल (ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर यानी प्रज्ञान) जुलाई में निर्धारित प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रहे हैं और लैंडर सितंबर की शुरुआत में चंद्रमा की सतह पर उतर सकता है.

सिवन ने यहां पत्रकारों को बताया कि इसरो ने जीएसएलवी मैक-3 रॉकेट के जरिये अंजाम दिये जाने वाले इस मिशन के लिए नौ जुलाई से 16 जुलाई तक का वक्त तय रखा है और चंद्रमा पर यान को छह सितंबर को उतारे जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola