ePaper

नक्सलियों ने बैनर लगाकर ली गढ़चिरौली हमले की जिम्मेदारी,दी ये धमकी

Updated at : 02 May 2019 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने बैनर लगाकर ली गढ़चिरौली हमले की जिम्मेदारी,दी ये धमकी

मुंबई. महाराष्ट्र केगढ़चिरौली जिले मे बुधवार को हुए नक्सली हमले के बाद आज नक्सलियों का बैनर सामने आया है. घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर यह बैनर पेड़ के सहारे लटका देखा गया. बताया जा रहा है कि इस बैनर में नक्सलियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही लिखा है कि यहां […]

विज्ञापन

मुंबई. महाराष्ट्र केगढ़चिरौली जिले मे बुधवार को हुए नक्सली हमले के बाद आज नक्सलियों का बैनर सामने आया है. घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर यह बैनर पेड़ के सहारे लटका देखा गया.

बताया जा रहा है कि इस बैनर में नक्सलियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही लिखा है कि यहां हो रहे सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाये. बता दें कि बुधवार को हुए इस कायराना हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों सहित 16 लोगों की मौत हुई थी.नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर घटना को अंजाम दिया था.

विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों को भी जला दिया था. घटना के बाद से नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं, अब तक किसी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola