गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Updated at : 28 Apr 2019 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

नयी दिल्ली : पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एवं अभिनेता सन्नी देओल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मोदी ने देओल की विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनके गहरे जुनून की सराहना की. प्रधानमंत्री ने अभिनेता के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, आज उनसे मुलाकात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एवं अभिनेता सन्नी देओल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मोदी ने देओल की विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनके गहरे जुनून की सराहना की.

प्रधानमंत्री ने अभिनेता के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, आज उनसे मुलाकात कर खुश हूं. हम सभी गुरदासपुर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं. हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि भारत लगातार समृद्ध होगा. देओल 22 अप्रैल को भाजपा में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है. गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी ने पीटर मसीह और पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस ने लालचंद को अपना उम्मीदवार बनाया है.

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के नये महापौरों से मुलाकात की. मोदी ने टि्वटर पर लिखा, सुनीता कांगड़ा, अवतार सिंह और अंजू कमलकांत से मुलाकात की. वे क्रमश: दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के रूप में सेवा देंगे. प्रधानमंत्री ने कहा, दिल्ली को बदलने के उनके प्रयासों की शुरुआत के साथ ही उन्हें मेरी शुभकामनाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola