ePaper

प्रियंका गांधी ने कसा तंज- मोदी ‘चौकीदार'' हैं, या दिल्ली के ‘शहंशाह''

Updated at : 24 Apr 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने कसा तंज- मोदी ‘चौकीदार'' हैं, या दिल्ली के ‘शहंशाह''

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखे के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बांदा की सड़कों पर पेयजल छिड़के जाने पर मंगलवार को उनसे पूछा कि ‘वह चौकीदार हैं, या दिल्ली के शहंशाह.’ प्रधानमंत्री मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए इस सप्ताह उत्तर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में सूखे के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बांदा की सड़कों पर पेयजल छिड़के जाने पर मंगलवार को उनसे पूछा कि ‘वह चौकीदार हैं, या दिल्ली के शहंशाह.’

प्रधानमंत्री मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए इस सप्ताह उत्तर प्रदेश के बांदा जाएंगे.

प्रियंका ने एक टैंकर से सड़क पर पानी छिड़के जाने के वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘जब पूरा बुंदेलखंड पुरुष, महिलाएं, बच्चे और हर प्राणी गंभीर सूखे का सामना कर रहा है, तो हमारे प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए टैंकरों से सड़कों पर पेयजल छिड़का जा रहा है. वह चौकीदार हैं या दिल्ली से आ रहे शहंशाह.”

बांदा में छह मई को पांचवें चरण में मतदान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola