ePaper

पीएम मोदी के बयान पर बोलीं महबूबा, एटम बम ईद के लिए तो उन्होंने भी नहीं रखा

Updated at : 22 Apr 2019 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के बयान पर बोलीं महबूबा, एटम बम ईद के लिए तो उन्होंने भी नहीं रखा

श्रीनगर : पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पास जो एटम बम है, उसे उन्होंने भी ईद के लिए नहीं रखा होगा, ये हिसाब बराबर होता है. महबूबा मुफ्ती ने उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर दिया है, […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पास जो एटम बम है, उसे उन्होंने भी ईद के लिए नहीं रखा होगा, ये हिसाब बराबर होता है.

महबूबा मुफ्ती ने उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे हमेशा एटम बम की धमकी देते हैं. कहते हैं हमारे पास परमाणु बम है, तो हमारे पास भी परमाणु बम है. हम उसका क्या करें, हमने दीवाली के लिए तो परमाणु बम रखा नहीं है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने रविवार को राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया है. उन्होंने कहा था, हमने घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा. चोट वहां लगी और दर्द यहां हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola