आईएस मॉड्यूल मामला : एनआईए ने हैदराबाद में छापे मारे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल से जुड़े मामले में शनिवार को यहां दो स्थानों पर छापे मारे. पुलिस ने बताया कि छापेमारी सुबह शुरू हुई और तलाशी अभी भी जारी है. एनआईए ने अगस्त 2018 में कथित तौर पर आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला बासित और […]
विज्ञापन
हैदराबाद : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल से जुड़े मामले में शनिवार को यहां दो स्थानों पर छापे मारे. पुलिस ने बताया कि छापेमारी सुबह शुरू हुई और तलाशी अभी भी जारी है. एनआईए ने अगस्त 2018 में कथित तौर पर आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला बासित और मोहम्मद अब्दुल कादीर को शहर से गिरफ्तार किया था.
उन्हें प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आतंकवादी हमले करने के लिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने को लेकर शुरू हुई जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा, ‘‘इस साल फरवरी में इनके खिलाफ अनुपूरक आरोपपत्र दायर किया गया था जिसके बाद और ताजा सूचनाओं के आधार पर इस मॉड्यूल के संबंध में छापे मारे गए.” साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एनआईए की टीमें आईएस के एक मॉड्यूल के मामले में यहां दो स्थानों पर तलाशी ले रही है.” हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










