Lok Sabha Elections 2019 : महाराष्ट्र में कार से 19 लाख रुपये जब्त

ठाणे : एक चुनाव निगरानी दल ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक कार से 19 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं. यहां चुनाव कार्यालय ने यह जानकारी दी. एक विज्ञप्ति में कहा गया कि टीम ने बुधवार को यहां कोलशेट क्षेत्र में एक वास्तुकार, दुर्गेश नाडकर्णी की कार को बीच रास्ते में रोका, तो […]
ठाणे : एक चुनाव निगरानी दल ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक कार से 19 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं. यहां चुनाव कार्यालय ने यह जानकारी दी. एक विज्ञप्ति में कहा गया कि टीम ने बुधवार को यहां कोलशेट क्षेत्र में एक वास्तुकार, दुर्गेश नाडकर्णी की कार को बीच रास्ते में रोका, तो उन्हें उसमें नकद राशि मिली.
विज्ञप्ति में बताया गया कि नाडकर्णी ने दावा किया कि वह नवी मुंबई में कुछ निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को भुगतान करने के लिए नकदी ले जा रहा था. इसमें बताया गया कि आयकर विभाग को जब्ती के बारे में सूचित किया गया है और उसके अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे. ठाणे लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




