किसानों के साथ देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, इस साल सामान्य मॉनसून के आसार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया पहला अनुमान नयी दिल्ली : मॉनसून के इस साल सामान्य रहने का अनुमान है. किसानों के साथ देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह अच्छी खबर है. भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर सोमवार को जारी अपने पहले अनुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लंबी अवधि के औसत का […]
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया पहला अनुमान
नयी दिल्ली : मॉनसून के इस साल सामान्य रहने का अनुमान है. किसानों के साथ देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह अच्छी खबर है. भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर सोमवार को जारी अपने पहले अनुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लंबी अवधि के औसत का 96 फीसदी रहेगा. मतलब सामान्य रहेगा. अल नीनो का असर नाममात्र का होगा. इससे पहले निजी एजेंसी स्काइमेट ने सामान्य से कम मॉनसून का अनुमान जताया था.
बेहतर मॉनसून जरूरी क्यों
देश के किसान धान, गन्ना, मक्का, कपास व सोयाबीन जैसी कई फसलों की बुआई के लिए माॅनसून की बारिश का इंतजार करते हैं. देश की खेती लायक करीब 50% जमीन में सिंचाई की सुविधाओं की कमी है.
कृषि क्षेत्र करीब 65 करोड़ से अधिक आबादी को रोजगार देता है. अल नीनो के चलते 2014 और 2015 में लगातार सूखे की स्थिति बन गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










