ePaper

प्रियंका का भाजपा पर तीखा हमला, कहा - संविधान को नष्ट करने की कोशिशें हो रही

Updated at : 14 Apr 2019 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका का भाजपा पर तीखा हमला, कहा - संविधान को नष्ट करने की कोशिशें हो रही

सिलचर (असम) : भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि आज संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और इसे नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं. सिलचर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुष्मिता देव के समर्थन में रोडशो करते हुए प्रियंका ने यह भी […]

विज्ञापन

सिलचर (असम) : भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि आज संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और इसे नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं.

सिलचर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुष्मिता देव के समर्थन में रोडशो करते हुए प्रियंका ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया की यात्रा की, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बमुश्किल ही थोड़ा बहुत वक्त बिताया है. उन्होंने कहा कि आज महापुरुष बी आर अांबेडकर की जयंती है. उन्होंने संविधान के माध्यम से इस देश की बुनियाद रखी थी. हर नेता की जिम्मेदारी है कि संविधान का सम्मान किया जाये. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने कहा, आज आप देख रहे हैं कि संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और उसे नष्ट करने के प्रयास किये जा रहे हैं. भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लिए जगह नहीं है. संविधान के लिए भी कोई सम्मान नहीं है.

उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनता ने उन्हें बताया कि मोदी ने पिछले पांच साल में वहां किसी के साथ पांच मिनट का वक्त नहीं बिताया है. प्रियंका ने कहा, वह अमेरिका गये और लोगों से गले मिले. चीन गये और वहां भी गले मिले. रूस और अफ्रीका जाकर गले मिले. जापान जाकर ड्रम बजाया. पाकिस्तान में बिरयानी खायी. उन्होंने कहा, लेकिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में वह एक बार भी किसी परिवार के यहां उनका हालचाल पूछने नहीं गये. प्रियंका ने सुष्मिता देव की तुलना अपनी दादी इंदिरा गांधी से करते हुए कहा, अगर आपको आज भी इंदिरा गांधी याद हैं तो ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने आपके लिए काम किया. मैं यहां सुष्मिता के लिए आयी हूं. उनमें इंदिरा जी जैसा साहस है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola