सेना का अपमान करने वालों डूब मरो, सैनिकों को वे नहीं समझ सकते – पीएम मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गंगावती (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी पर सेना पर दिये विवादित बयान पर जोरदार हमला बोला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के सीएम कहते हैं कि जिन्हें दो वक्त का खाना नहीं मिलता है वही सेना में जाते हैं. गंगावती में एक रैली को संबोधित करते […]
विज्ञापन
गंगावती (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी पर सेना पर दिये विवादित बयान पर जोरदार हमला बोला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के सीएम कहते हैं कि जिन्हें दो वक्त का खाना नहीं मिलता है वही सेना में जाते हैं.
गंगावती में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने रैली में आये लोगों से कहा कि क्या ये हमारे वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों का अपमान नहीं है. पीएम ने कहा कि कुमारस्वामी जी ये कैसी सोच है आपकी, आप ये कहकर नहीं बच सकते कि आपके बयान का गलत मतलब निकाला गया, आपने वही कहा है, जो आपके दिल में है.
पीएम ने कहा कि जो सैनिक देश की सेवा के लिए जाते हैं, देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरते है, रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में जो जलते सूरज को झेलते हैं, महीनों तक समुद्र में तिरंगा लेकर दुश्मन को भटकने तक नहीं देते, उनके लिए ऐसे शब्द, ऐसी सोच…देश की सेना का अपमान करने वालों, डूब मरो. पीएम ने कहा कि देश के वीर सपूतों की तपस्या को ये कभी नहीं समझ सकते हैं.
पीएम मोदी ने कुमारस्वामी के बहाने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले ये लोग इस भावना को समझ ही नहीं सकते हैं.
मोदी ने कहा, इन दलों की यही सोच है जिसकी वजह से हमारे वीरों को सीमा पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी जाती थीं, यही सोच है जिसकी वजह से बुलेट-प्रूफ जैकेट तक देने में इन लोगों ने आनाकानी की.
ये लोग, भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों के साथ खड़े हैं. इनके पास सुल्तान के उत्सव के लिए पैसा है, लेकिन हंपी के गौरव को याद करने के लिए इनके पास पैसे कम पड़ जाते हैं.
इससे पहले भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कुमारस्वामी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुमारस्वामी कह रहे हैं कि जिनके पास खाने को नहीं होता, वे सेना में भर्ती हो जाते हैं. कुमारस्वामी ने भाजपा के इस दावे का खंडन किया है और वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.
‘संन्यासी हूं, अगर वोट नहीं दिया तो अपने पाप आपको दे जाऊंगा’
उन्नाव. भाजपा की तरफ से उन्नाव लोकसभा के प्रत्याशी डॉ सच्चिदानंद हरि उर्फ साक्षी महराज एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान साक्षी महाराज ने कहा है कि मैं एक संन्यासी हूं और एक संन्यासी जब भीक्षा मांगता है और उसे भीक्षा नहीं मिलती तो गृहस्थी के पुण्य ले जाता है. अगर एक संन्यासी को वोट नहीं दिया तो मैं अपने पाप आपको दे जाऊंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










