ब्रेकअप और तलाक करा सकता है ट्विटर

Published at :05 Jul 2014 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रेकअप और तलाक करा सकता है ट्विटर

नयी दिल्ली:ट्विटर पर ज्यादा वक्त गुजारना आपकी पर्सनल और रोमांटिक लाइफ को पूरी तरह से चौपट कर सकता है. यहां तक कि इससे धोखा, ब्रेकअप या तलाक तक की नौबत भी आ सकती है. यह सब एक नये अध्ययन का कहना है. सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स जो रोमांटिक रिलेशनशिप में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:ट्विटर पर ज्यादा वक्त गुजारना आपकी पर्सनल और रोमांटिक लाइफ को पूरी तरह से चौपट कर सकता है. यहां तक कि इससे धोखा, ब्रेकअप या तलाक तक की नौबत भी आ सकती है. यह सब एक नये अध्ययन का कहना है. सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स जो रोमांटिक रिलेशनशिप में भी हैं उनमें ट्विटर से संबंधित लड़ाई-झगड़ों को लेकर भी विवाद हो सकता है, जो उनके रिश्तों के लिए खतरनाक हैं.

उनके इस ट्विटर संबंधित आपसी झगड़ों का रिलेशनशिप पर गलत असर पड़ता है. यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी-कोलंबिया के एक रिसर्चर रशल क्लेटन ने कहा यह शोध एक्टिव ट्विटर यूजर्स, ट्विटर से संबंधित झगड़ों के आधार पर किया गया है, जिसके फलस्वरूप उनके बीच के निगेटिव रिलेशनशिप सामने आये. इस रिसर्च के लिए उन यूजर्स से पूछा गया कि वे कब-कब ट्विटर पर लॉगइन और ट्वीट किया करते हैं. पाया गया कि जिन यूजर्स ने ट्विटर पर अधिक एक्टिव होने की बात मानी, उनका उनके पार्टनर के साथ ज्यादा टकराव हुआ और नतीजा ब्रेकअप, धोखाधडी और तलाक तक पहुंचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola