सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा के लिए कर सकती हैं प्रचार

नयी दिल्ली : चर्चित हरियाणवी गायिका सपना चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर सकती हैं. हालांकि, अभी वह पार्टी में शायद शामिल नहीं होंगी. सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी आप के बागी नेता कुमार विश्वास के संपर्क में भी हैं और सोमवार […]
नयी दिल्ली : चर्चित हरियाणवी गायिका सपना चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कर सकती हैं. हालांकि, अभी वह पार्टी में शायद शामिल नहीं होंगी. सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी आप के बागी नेता कुमार विश्वास के संपर्क में भी हैं और सोमवार को उनकी मुलाकात का कार्यक्रम था.
सपना चौधरी ने रविवार को तिवारी से मुलाकात की और दोनों ने उन निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में चर्चा की जहां पर वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगी. सूत्रों ने बताया कि बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं सपना के ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करने की संभावना है, जहां पर जाट और पूर्वांचल वोटरों की अच्छी खासी आबादी है. उन्होंने कहा कि वह इसकी घोषणा स्वयं करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




