अंडमान निकोबार में दो घंटे में भूकंप के नौ झटके

नयी दिल्ली : अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह दो घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की तीव्रता वाले भूकंप के नौ झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी. भूकंप का पहला झटका सुबह 5.14 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.9 थी. इसके कुछ ही मिनटों के भीतर पांच तीव्रता वाले […]
नयी दिल्ली : अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार सुबह दो घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की तीव्रता वाले भूकंप के नौ झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी.
भूकंप का पहला झटका सुबह 5.14 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.9 थी. इसके कुछ ही मिनटों के भीतर पांच तीव्रता वाले अन्य झटके महसूस किये गये.
भूकंप का अंतिम झटका सुबह 6:54 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.2 बतायी गयी है. गौरतलब है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




