हिंदू समाज को कलंकित करने के लिए कांग्रेस को पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए : अरुण जेटली

Updated:
विज्ञापन
हिंदू समाज को कलंकित करने के लिए कांग्रेस को पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए : अरुण जेटली

नयी दिल्ली : भाजपा ने ‘समझौता विस्फोट मामले’ में अदालत के फैसले के बाद आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए फर्जी थ्योरी बनाने और हिंदू आतंकवाद कह कर पूरे हिंदू समाज को कलंकित करने के लिए कांग्रेस को पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए. वित्त मंत्री एवं भाजपा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा ने ‘समझौता विस्फोट मामले’ में अदालत के फैसले के बाद आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए फर्जी थ्योरी बनाने और हिंदू आतंकवाद कह कर पूरे हिंदू समाज को कलंकित करने के लिए कांग्रेस को पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए. वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि संप्रग और कांग्रेस के कार्यकाल में जब कोई सबूत नहीं था, तब हिंदू आतंकवाद कह कर, हिंदू समाज को कलंकित करना इतिहास में पहली बार हुआ.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के 3-4 मुकदमे बनाये गये, जिसमें से एक भी टिक नहीं पाया. जेटली ने आरोप लगाया, ‘‘ राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने फर्जी थ्योरी बनाई और हिंदू आतंकवाद कह कर पूरे हिंदू समाज को कलंकित किया.’ उन्होंने कहा कि लोग इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए.

गौरतलब है कि इसी महीने एनआईए की अदालत में इस मामले में सभी चार आरोपियों.. नब कुमार सरकार उर्फ स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और रजिंदर चौधरी को बरी कर दिया गया था. समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 को हरियाणा के पानीपत के पास विस्फोट हुआ था.

ओडिशा के चुनावी सभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी ठोस फैसले लेने वाली सरकार के लिए वोट करें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola