अगस्तावेस्टलैंड : ईडी ने पूर्व वायुसना प्रमुख त्यागी पर धनशोधन का मामला दर्ज किया

Published at :04 Jul 2014 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
अगस्तावेस्टलैंड : ईडी ने पूर्व वायुसना प्रमुख त्यागी पर धनशोधन का मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली: 3600 करोड रुपए के अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे की जांच में तेजी लाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एस पी त्यागी और अन्य के विरुद्ध आज धनशोधन का मामला दर्ज किया ताकि इन हेलीकॉप्टरों की खरीद में दी गई कथित रिश्वत की धनराशि किन किन हाथों से गुजरी उसकी जांच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: 3600 करोड रुपए के अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे की जांच में तेजी लाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एस पी त्यागी और अन्य के विरुद्ध आज धनशोधन का मामला दर्ज किया ताकि इन हेलीकॉप्टरों की खरीद में दी गई कथित रिश्वत की धनराशि किन किन हाथों से गुजरी उसकी जांच की जा सके.

ईडी ने यह पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज करने का फैसला किया कि 360 करोड रुपए से अधिक की रिश्वतराशि किन किन हाथों से गुजरी. सीबीआई द्वारा मार्च 2013 में दर्ज एक प्राथमिकी के अनुसार बिचौलियों और अन्य लोगों के बीच रिश्वत को लेकर बात पक्की हुई थी. ईडी ने पहले इस मामले में विदेश मुद्रा विनिमय कानून के तहत मामला दर्ज किया था.

सीबीआई की एक साल से ज्यादा पुरानी शिकायत का संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत त्यागी, उनके परिवार के सदस्यों, यूरोपीय नागरिक कालरे जेरोसा, क्रिश्चियन माइकल, गुइडो हशके और चार कंपनियों- इटली की फिनमेक्केनिका, ब्रिटेन की अगस्तावेस्टलैंड, चंडीगढ की आईडीएस इंफोटेक और एयरोमैट्रिक्स के विरुद्ध मामला दर्ज किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola