इंदौर : ….जब टिकट की घोषणा से पहले ही ताई ने संभाल लिया मोर्चा, इधर भाजपा की घोषणा के इंतजार में है कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इंदौर : भाजपा का मजबूत गढ़ कही जाने वाली मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. लेकिन इस सीट से लगातार आठ बार जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी मोर्चा संभाल लिया है. भाजपा के एक […]
विज्ञापन
इंदौर : भाजपा का मजबूत गढ़ कही जाने वाली मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
लेकिन इस सीट से लगातार आठ बार जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी मोर्चा संभाल लिया है. भाजपा के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि ताई के नाम से मशहूर महाजन इंदौर सीट पर 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहर के विभिन्न वॉर्डों में पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल हो रही हैं.
इस दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील कर रही हैं कि वे नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर जायें. वर्ष 1989 से लोकसभा में इंदौर क्षेत्र की सतत नुमाइंदगी कर रहीं महाजन 12 अप्रैल को 76 साल की होने वाली हैं. लिहाजा सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें भी हैं कि इस बार उन्हें उम्र के आधार पर भाजपा के चुनावी टिकट से वंचित किया जा सकता है.
इंदौर से लगातार नौवीं बार महाजन की उम्मीदवारी को लेकर फिलहाल रहस्य बना है लेकिन कांग्रेस इस बारे में भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, ताई का राजनीतिक कद बहुत बड़ा है. लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इंदौर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की है.
भाजपा की घोषणा के इंतजार में है कांग्रेस
कांग्रेस ने भी इंदौर क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की अब तक घोषणा नहीं की है जहां उसे गुजरे 30 साल में लगातार चुनावी पराजय का स्वाद चखना पड़ा है.
इस बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, हम इंतजार कर रहे हैं कि हम भाजपा से बेहतर उम्मीदवार उतारेंगे और इस पार्टी के सूरमाओं को चुनावों में धूल चटा देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










