करतारपुर साहिब के बाद शारदा पीठ कॉरिडोर को खोलने के लिए तैयार है पाकिस्तान

Updated at : 25 Mar 2019 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
करतारपुर साहिब के बाद शारदा पीठ कॉरिडोर को खोलने के लिए तैयार है पाकिस्तान

नयी दिल्ली : करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बाद अब पाकिस्तान शारदा पीठ कॉरिडोर को खोलने के लिए भी तैयार हो गया है और इसके लिए सहमति दे दी गयी है. यह खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आ रही है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले करतापुर साहिब कॉरिडोर को लेकर दोनों देशों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बाद अब पाकिस्तान शारदा पीठ कॉरिडोर को खोलने के लिए भी तैयार हो गया है और इसके लिए सहमति दे दी गयी है. यह खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आ रही है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले करतापुर साहिब कॉरिडोर को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनी है.

शारदा पीठ देवी सरस्वती का प्राचीन मंदिर है जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नीलम नदी के किनारे स्थित है. इसके भग्नावशेष भारत-पाक नियंत्रण-रेखा के निकट स्थित है. हालांकि आज के समय में यह परित्यक्त मंदिर की भांति है, लेकिन इस मंदिर का इतिहास गौरवशाली है. यह देवी सती के शक्तिपीठों में से एक है, जिसे कश्मीर पंडित बहुत सम्मान देते हैं. ऐसी मान्यता है कि देवी सती का दाहिना हाथ यहां गिरा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola