जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी भी घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए.श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है.’ कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए.श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है.’
कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान में एक अधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दिन में इलाके की घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था.
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










