ePaper

दिल्ली हाईकोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत अवधि 25 मार्च तक बढ़ाई

Updated at : 19 Mar 2019 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत अवधि 25 मार्च तक बढ़ाई

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत की अवधि 25 मार्च तक बढ़ा दी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया.विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत ने वाड्रा को यह निर्देश तब दिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत की अवधि 25 मार्च तक बढ़ा दी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया.विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत ने वाड्रा को यह निर्देश तब दिया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है.

वाड्रा ने लंदन के 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर स्थित 19 लाख पाउंड की एक संपत्ति की खरीद में धनशोधन के आरोपों से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी. यह संपत्ति कथित तौर पर वाड्रा की है. बीते 16 फरवरी को अदालत ने 19 मार्च तक के लिए वाड्रा को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया था. निदेशालय ने कहा था कि उसे लंदन में कई अन्य नई संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है, जो कथित तौर पर वाड्रा की हैं.इनमें 50 और 40 लाख पाउंड के दो मकान, छह फ्लैट और अन्य संपत्तियां शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola