भाजपा ने गोवा विधायक दल का नेता चुना, सहमति के लिए सहयोगियों से बातचीत जारी : गडकरी

पणजी : मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया है, अब गोवा का सीएम कौन होगा, इसपर फैसला आज होना है. गोवा के नये मुख्यमंत्री को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा ने गोवा विधायक दल का नेता चुन लिया है, मुद्दा केवल सहयोगियों […]
पणजी : मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया है, अब गोवा का सीएम कौन होगा, इसपर फैसला आज होना है. गोवा के नये मुख्यमंत्री को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा ने गोवा विधायक दल का नेता चुन लिया है, मुद्दा केवल सहयोगियों का है. उन्होंने कहा कि सहयोगियों से इस बारे में बातचीत चल रही है, मैं शाम छह बजे तक गोवा में हूं.
इससे पहले प्रदेश भाजपा के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने मीडिया को बताया था कि दो बजे तक इस बात का फैसला हो जायेगा कि गोवा की कमान किसके हाथों में होगी और संभवत: दोपहर तीन बजे तक मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भी हो जाये. लेकिन सहयोगियों के साथ बातचीत में अभी तक सहमति नहीं बन पायी है.मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमोद सावंत का नाम सबसे आगे है.
Goa BJP president Vinay Tendulkar: I think everything will be clear by 2 pm. The swearing-in ceremony of Goa CM will happen today around 3 pm. pic.twitter.com/lJ3c95HAv4
— ANI (@ANI) March 18, 2019
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




