VIDEO: विंग कमांडर अभिनंदन को लेने जा रहे माता-पिता का कुछ यूं हुआ स्वागत, तालियों से गूंजा विमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 9:02 AM
नयी दिल्ली : पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी हिरासत में चल रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार को यानी आज छूट जाएंगे. वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था. VIDEO इधर, एक वीडियो सामने आया […]
नयी दिल्ली : पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी हिरासत में चल रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार को यानी आज छूट जाएंगे. वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था.
VIDEO
जब अभिनंदन के माता पिता चेन्नई से दिल्ली पहुँचे तो फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया,दिल्ली से वो सीधा फ्लाइट से अमृतसर के लिए निकल गए pic.twitter.com/jduYawz0Pr
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) March 1, 2019
इधर, एक वीडियो सामने आया है जिसमें बताया गया है कि अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया. बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट बदलकर अमृतसर की ओर रवाना हो गये.
यहां चर्चा कर दें कि अभिनंदन का मिग 21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था. उसके बाद से वह पाकिस्तान में हैं. अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को पाकिस्तानी संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार शाम में वाघा सीमा पर विंग कमांडर अभिनंदन को लेने जाएगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










