ePaper

#Surgicalstrike2: PoK में भारतीय वायुसेना के हमले पर बोले सिद्धू- लोहा लोहे को काटता है

Updated at : 26 Feb 2019 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
#Surgicalstrike2: PoK में भारतीय वायुसेना के हमले पर बोले सिद्धू- लोहा लोहे को काटता है

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के बाद अपने एक बयान से विवाद खड़ा करने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पाकिस्तानी सीमा के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कारवाई की सराहना करते हुए कहा कि आतंकियों का विनाश अनिवार्य है। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ लोहा लोहे को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के बाद अपने एक बयान से विवाद खड़ा करने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पाकिस्तानी सीमा के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की कारवाई की सराहना करते हुए कहा कि आतंकियों का विनाश अनिवार्य है। सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है. आतंकियों का विनाश अनिवार्य है.’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय वायु सेना की जय हो. जय हिन्द जय हिन्द की सेना.’ दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले के बाद के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों की हरकत के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने निशाना साधा था. यहां तक कि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से कहा था कि सिद्धू को देश की भावना के अनुरूप बयान देना चाहिए.

गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की. सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola