पंजाब में कई कंपनियां बेच रही है घटिया शराब: एफडीए
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के एस पन्नू ने मंगलवार को कहा कि कई ब्रांडेड कंपनियां राज्य में घटिया शराब बेच रही हैं. पन्नू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पंजाब में कई ब्रांड घटिया शराब बेच रहे हैं. यह पाया गया है कि कुछ ब्रांड में अल्कोहल की मात्रा 2 […]
विज्ञापन
चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के एस पन्नू ने मंगलवार को कहा कि कई ब्रांडेड कंपनियां राज्य में घटिया शराब बेच रही हैं. पन्नू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पंजाब में कई ब्रांड घटिया शराब बेच रहे हैं. यह पाया गया है कि कुछ ब्रांड में अल्कोहल की मात्रा 2 से 12 प्रतिशत तक कम है . ” उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने पंजाब में बिक रही देशी और विदेशी दोनों शराब की गुणवत्ता की जांच करायी थी .
उन्होंने बताया, ‘‘जांच में खुलासा हुआ है कि कई कंपनियां राज्य में घटिया स्तर की शराब बेच रही हैं. शराब में अल्कोहल की मात्रा लेबल पर दी गई जानकारी के अनुरूप नहीं है. इसके अलावा कई में प्रदूषक पदार्थ भी पाये गये हैं.” उन्होंने राज्य के लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










