UPSC (PT) के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, दो जून को होगी प्रारंभिक परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2019 3:45 PM
नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के अधिकारिक वेबसाइसट पर रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं. आयोग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा दो जून को आयोजित की जायेगी, […]
नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के अधिकारिक वेबसाइसट पर रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं. आयोग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा दो जून को आयोजित की जायेगी, जबकि मेंस का आयोजन 20 सितंबर को होगा.
शैक्षणिक योग्यता
परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी है या फिर उसके समकक्ष योग्यता उनके पास होनी चाहिए.
आयु सीमा
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल और न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है. अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा में पांच वर्ष की छूट दी जायेगी जबकि पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जायेगी.
चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तीन प्रक्रिया से गुजरना होगा. पहला प्रारंभिक, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा साक्षात्कार. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइटhttps://upsc.gov.in./ पर जाकर जानकारी ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










