VIDEO: बेंगलूरु के एयर शो से पहले बड़ा हादसा, दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश

Updated at : 19 Feb 2019 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बेंगलूरु के एयर शो से पहले बड़ा हादसा, दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश

बेंगलूरु: कर्नाटक के बेंगलूरु में एयर शो से पहले बड़ा हादसा होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गये हैं. आपको बता दें कि बुधवार से यहां एयर शो होना है. VIDEO जानकारी के अनुसार दोनों विमान के पायलट सुरक्षित हैं. हादसे के बाद आसमान में […]

विज्ञापन

बेंगलूरु: कर्नाटक के बेंगलूरु में एयर शो से पहले बड़ा हादसा होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट आपस में टकरा गये हैं. आपको बता दें कि बुधवार से यहां एयर शो होना है.

VIDEO

जानकारी के अनुसार दोनों विमान के पायलट सुरक्षित हैं. हादसे के बाद आसमान में धुएं का गुबार भी नजर आया. हादसे में एक नागरिक के भी घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि एयर शो के आयोजन से पहले भारतीय वायुसेना के विमान रिहर्सल कर रहे हैं. रिहर्सल के दौरान ही दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट उड़ान भरते के दौरान क्रैश हो गये और नीचे गिर गये. उनके नीचे गिरते ही वहां धुएं का गुब्बार भर गया. हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों एयरक्राफ्ट उड़ान भर रहे थे.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए. तत्काल यह नहीं पता चल सका है कि दोनों विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले क्या उनमें टक्कर भी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola