डीयू में मंगलवार से तीन वर्षीय कोर्स में नामांकन शुरु

Updated at : 28 Jun 2014 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
डीयू में मंगलवार से तीन वर्षीय कोर्स में नामांकन शुरु

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए ताजा दाखिले मंगलवार से शुरु होने की उम्मीद है. वहीं, बी टेक छात्रों के लिए अनिश्चितता की स्थिति बनी हुयी है. कुलपति दिनेश सिंह की ओर से एफवाईयूपी वापस लिये जाने की घोषणा के एक दिन बाद विश्वविद्यालय की अकादमिक और कार्यकारी परिषद ने नये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए ताजा दाखिले मंगलवार से शुरु होने की उम्मीद है. वहीं, बी टेक छात्रों के लिए अनिश्चितता की स्थिति बनी हुयी है.

कुलपति दिनेश सिंह की ओर से एफवाईयूपी वापस लिये जाने की घोषणा के एक दिन बाद विश्वविद्यालय की अकादमिक और कार्यकारी परिषद ने नये शैक्षिक सत्र से तीन वर्षीय पाठ्यक्रम लागू करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया.

ईसी सदस्य अभय देव हबीब ने बताया कि अकादमिक परिषद की बैठक में 65 सदस्यों ने तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के पक्ष में वोट किया, जबकि छह ने इस पर विरोध जताया। कार्यकारी परिषद की बैठक में 16 ने बदलाव का समर्थन किया जबकि दो ने विरोध किया.

ताजा दाखिले अब 1 जुलाई (मंगलवार) से शुरु होने की उम्मीद है. चार वर्षीय बी टेक और बैचलर इन मैनेजमेंट साइंसेज पाठ्यक्रम से किस तरह निपटा जाएगा यह अभी पता नहीं चल पाया है. इन विषयों में 2500 से ज्यादा छात्र एक साल पूरा कर चुके हैं.

नामांकन के मुद्दे पर गौर करने के लिए बनायी गयी प्राधानाध्यापकों की 12 सदस्यीय समिति ने तीन प्रस्ताव दिए जिनमें बी टेक और बीएमएस पाठ्यक्रमों में नये दाखिले नहीं लेने का भी सुझाव है.यह प्रस्ताव दिया गया है कि 30 जून की देर शाम तक कॉलेजों द्वारा कट ऑफ लिस्ट जारी करने के साथ 1 जुलाई से दाखिले शुरु हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola