राहुल के खिलाफ बोले दिग्विजय,कहा,उनमें शासक का गुण नहीं

पणजी:कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस को इस बार आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पार्टी सत्ता की भूखी हो गई थी इसलिए पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में बुरी तरह से हारी. साथ ही उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा कि राहुल गांधी में शासक का स्वभाव नहीं है. […]
पणजी:कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस को इस बार आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पार्टी सत्ता की भूखी हो गई थी इसलिए पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में बुरी तरह से हारी. साथ ही उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा कि राहुल गांधी में शासक का स्वभाव नहीं है.
पार्टी महासचिव दिग्विजय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राहुल और उनकी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नेतृत्व क्षमता को लेकर पार्टी के नेता और पार्टी के बागी आलोचना कर रहे हैं.
पार्टी महासचिव व पार्टी के गोवा मामलों के प्रभारी दिग्विजय सिंह पार्टी के कामकाज का जायजा लेने और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए राज्य के दो-दिवसीय दौरे पर थे.
दिग्विजय के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका स्वीकारने की सलाह दी थी, लेकिन उक्त जिम्मेदारी पूर्व रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को दी गई. उन्होंने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष का स्थान अनिवार्य है. कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, हमारे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




